मानवेंद्र राजपुरोहित पुन: प्रदेश कार्यकारिणी में सदस्य मनोनीत

जालोर @ अर्थ न्यूज नेटवर्क
प्रदेश भाजपा की कार्यकारिणी के सदस्य के रूप में जालोर से मानवेंद्र राजपुरोहित को पुन: सदस्य मनोनीत किया गया है। पेशे से अधिवक्ता राजपुरोहित भाजपा से वर्षों से जुड़े हैं और पार्टी को सतत रूप से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। राजपुरोहित को पूर्व में मीडिया सेल में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया था। इससे पूर्व वे नगर परिषद चुनाव में जालोर तथा फालना के प्रभारी भी रह चुके हैं। मानवेंद्र को सदस्य के रूप में लगातार दूसरी बार मनोनीत करने पर उनके समर्थकों ने खुशी जताई है। वहीं सोशल मीडिया पर भी बधाई का सिलसिला शुरू हो गया है। गौरतलब है कि मानवेंद्र राजपुरोहित के पिता हरिशंकर राजपुरोहित भी वर्षों तक जनसंघ, जनता पार्टी व भाजपा के जिलाध्यक्ष रह चुके हैं।

 

प्रभारी मंत्री ने दी बधाई

राज्य की जनजाति विकास विभाग राज्य मंत्री एवं जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती कमसा मेघवाल के जालोर आगमन के दौरान भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मानवेंद्र राजपुरोहित के निवास पर स्वागत किय गया। प्रभारी मंत्री का क्षेत्रीय विधायक अमृता मेघवाल, नगर अध्यक्ष प्रकाश नागर, आर्य यूथ विंग के जगदीश आर्य, भागीरथ गर्ग, पार्षद फूलाराम, अमरूद्दीन अधिवक्ता, अमन, सुरेश सुंदेशा, इसरार खान, प्रवीणसिंह व अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने मानवेंद्र राजपुरोहित को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोनीत होने पर बधाई दी।

0 thoughts on “मानवेंद्र राजपुरोहित पुन: प्रदेश कार्यकारिणी में सदस्य मनोनीत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Page generated in 0.732 seconds. Stats plugin by www.blog.ca