दही खाने के है कई फायदे, पढ़े इस पोस्ट में कितने फायदे है इसके सेवन से…

अर्थन्यूज नेटवर्क

भारतीय खाने का एक ज़रूरी हिस्सा दही है। भारत में दही और दही से बनी कई वस्तुओं को खाने के साथ उपयोग में ली जाती है। दही सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। दूध से तैयार होने वाली इस दही में बड़ी मात्रा में प्रोटीन, कैल्शियम और विटामिन होते हैं। दही की सबसे अच्छी बात ये है कि यह आसानी से उपलब्ध हो जाता है, साथ ही ये बहुत किफायती भी है। अगर आप खाने के साथ या उसके बाद एक कटोरी दही खाते हैं, तो आपको इसके चार बड़े फायदे हो सकते हैं।

  1. कई लोगों को खाना खाने के तुरंत बाद ही एसिडिटी होने लगती है। इस समस्या का सबसे बेहतरीन इलाज है कि भोजन करते समय या उसके तुरन्त बाद एक कटोरी सादा दही खाना चाहिए। ये दही आपके शरीर का पीएच बैलेंस बनाए रखेगी। साथ ही आपके पेट में खाने से पैदा हुई गर्मी को कम करेगी। जिससे आपको एसिडिटी नहीं होगी।
  2. भोजन करते समय खाने की नली में खाना फंस जाए, तो आपको मतली या हार्टबर्न की समस्या होने लगती है। खाने के बाद छाछ या दही लिया जाता है तो इस समस्या से मुक्ति मिल जाएगी। साथ ही खाना आसानी से पच जाएगा। एक ग्लास छाछ में थोड़ा सा भुना जीरा पाउडर डालकर भी पी सकते हैं।
  3. प्रोबायोटिक होने के कारण दही में विटामिन-बी12 और माइक्रोऑर्गेनिज्म होते हैं जो पेट में बैक्टीरिया बढ़ाते हैं, जो बदहजमी की स्थिति को संभालते हैं। दही खाने में हाजमे में मदद करता है और कब्ज से बचाव करता है।
  4. कुछ लोगों को दूध में मौजूद लैक्टोज के कारण वो हजम नहीं होता, ऐसे में वो दूध जैसे फायदे दही से ले सकते हैं। इससे कैल्शियम और दूसरे विटामिन मिल जाएंगे, वो भी बिना लैक्टोज के।

खाने के साथ दही कई तरीकों से खाया जा सकता है। आप दही में सब्जी मिलाकर रायता बना सकते हैं। नमक या चीनी मिलाकर दही खा सकते हैं। छाछ ले सकते हैं। या सादा दही भी खाया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Page generated in 1.273 seconds. Stats plugin by www.blog.ca