सिरोही : रोहिड़ा में दो समुदायों में विवाद, एक दर्जन लोग घायल

सिरोही @ अर्थ न्यूज नेटवर्क


जिले के रोहिड़ा कस्बे में शनिवार को दो समुदायों में रास्ते व नाली को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान खूनी संघर्ष में करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। इधर, विवाद के बाद रोहिड़ा का बाजार बंद हो गया। फिलहाल, पुलिस व प्रशासन दोनों पक्षों के मौजीज लोगों से समझाइश का प्रयास कर रहा है।
जानकारी के अनुसार रोहिड़ा में शनिवार सुबह दो समुदायों में खूनी संघर्ष हो गया। संघर्ष की वजह रास्ते व नाली का विवाद बताया जा रहा है। इस दौरान दोनों पक्षों के करीब एक दर्जन लोग घायल हो गया। इस दौरान रोहिड़ा का बाजार बंद हो गया। इस बीच, कानून व्यवस्था के मद्देनजर रोहिड़ा में अतिरिक्त पुलिस जाप्ता लगाया गया है। वहीं घायलों का सरूपगंज चिकित्सालय में उपचार चल रहा है। इस बीच, पिंडवाड़ा तहसीलदार रोहित चौहान सहित पुलिस अधिकारी रोहिड़ा पहुंचे। शाम तक पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी दोनों पक्षों के मौजीज लोगों की मौजूदगी में समझाइश का प्रयास कर रही थी। फिलहाल, हालात काबू में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Page generated in 1.138 seconds. Stats plugin by www.blog.ca