पर्यटन विकास के लिए जगाई चेतना

मालवाड़ा. निकटवर्ती पंसेरी गांव के नीलकंठ महादेव मंदिर में क्षेत्रीय विधायक नारायणसिंह देवल व उ पवन संरक्षक सोनल जोरिहार कि मौजूदगी में तीन लाख कि लागत से निर्मित वन चेतना केन्द्र का लोकार्पण किया गया। इससे पहले चेतना रैली निकाली गई।
वन चेतना रैली में लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। डीजे की धुन व ढोल नगाड़ों पर थिकरते युवा, ऊंट पर सवार ग्रामीणों का जोश देखते ही बन रहा था। इस दौरान गांव में जगह-जगह रैली का स्वागत किया गया। विधायक नारायणसिंह देवल व उपवन संरक्षक सोनल जोरिहार की मौजूदगी में तीन लाख की लागत से निर्मित वन चेतना केन्द्र का लोकार्पण किया गया। इस दौरान ऊंट सवारी कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। विधायक देवल ने बताया कि जिले में पर्यटकों को बढ़ावा देने के लिए सरकार की ओर से विभिन्न योजनाओं के तहत वन चेतना केन्द्र, कैमल सफारी मनोरंजन केन्द्र स्थापित करने के साथ ही भालू अभयारण्य के तहत देसी-विदेशी पर्यटकों को आर्कषित करने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम में जसवन्तपुरा प्रधान पिंकी पुरोहित, भाजपा नेता छगनलाल पुरोहित, क्षेत्रीय वन अधिकारी रणवीरसिंह टांक, नेपालसिंह देवल, पंसेरी सरपंच दिलीपसिंह देवल, कैलाशपुरी गोस्वामी, वालाराम चौधरी, रमेश सैन, भावेश गोस्वामी, महिपालसिह, कृष्ण देवासी, हेमाराम चौधरी, खेताराम देवासी, रघुनन्दन दवे, चन्दनसिंह सोलंकी सहित कई ग्रामीण मौजूद थै।

One thought on “पर्यटन विकास के लिए जगाई चेतना

  • 31/08/2016 at 10:01 pm
    Permalink

    Good Choice MLA Sahab & DFO Madam

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *