Video : कांग्रेस को मिली संजीवनी, रैली में उमड़ी इतनी भीड़ कि देखते रह जाए

जालोर अर्थ न्यूज नेटवर्क


प्रदेश की भाजपा सरकार की तीन वर्षों की नाकामियों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से मंगलवार को पैदल मार्च निकालकर धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान पैदल मार्च में सैकड़ों कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा। लम्बे समय बाद यह पहला मौका है जब सरकार के विरोध के किसी कार्यक्रम में इतनी बड़ी तादाद में कार्यकर्ताओं से शिरकत की है। पैदल मार्च की सफलता से कांग्रेसियों में जबरदस्त उत्साह है।
सुबह करीब ग्यारह बजे राजीव गांधी भवन में कांग्रेस के जिला व ब्लॉक कार्यकारिणी के साथ ही अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता एकत्रित हुए। इसके बाद राजीव गांधी भवन से पैदल मार्च निकाला गया। जो हॉस्पीटल चौराहा, हरिदेव जोशी सर्किल होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचा। पैदल मार्च में प्रदेश में भ्रष्टाचार व बेरोजगारी बढऩे तथा बिगड़ी कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेसियों ने आक्रोश जताया। इस दौरान मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद कलेक्ट्रेट के सामने सभा का आयोजन किया गया। जिसमें कई वक्ताओं ने विचार व्यक्त किए।

 

 

विकास अवरुद्ध, बेरोजगारी बढ़ी : समरजीतसिंह

जिलाध्यक्ष डॉ. समरजीतसिंह ने कहा कि भाजपा सरकार ने विगत तीन वर्ष में राज्य में विकास को अवरुद्ध करके बेरोजगारी को बढ़ावा दिया है। भाजपा सरकार बिजली, पानी, सड़क इत्यादि मूलभूत सुविधाओं को पूर्ण रूप से मुहैया नहीं करवा पाई। भाजपा के सत्ता में आने के बाद किसान, गरीब, मजदूर, व्यापारी व विद्यार्थियों सहित आमजन त्रस्त है। प्रदेश में चोरी, डकैती, बलात्कार जैसी संगीन घटनाओं में इजाफा हुआ है। मुख्यमंत्री अपने ही विधायकों व मंत्रियों की बात नहीं सुनतीं।

नोटबंदी से आमजन त्रस्त : सोमेंद्र गुर्जर

जिला प्रभारी व प्रदेश सचिव सोमेंद्र गुर्जर ने कहा कि प्रदेश में शासन नाम की कोई व्यवस्था नहीं है। भाजपा राज में भ्रष्टाचार एवं आपराधिक घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है। प्रधानमंत्री की ओर से की गई नोटबंदी से आमजन परेशान है। जनता को अपना ही पैसा निकालने के लिए घंटों तक लाइनों में लगना पड़ रहा है।

 

 

झूठे वादों के बूते सत्ता में आई भाजपा : पाराशर

प्रदेश महासचिव पुखराज पाराशर ने कहा कि भाजपा सरकार ने जनता के साथ झूठे वादें किए थे। जिनको वे पूरा नही कर पाए। भाजपा सरकार ने तीन वर्षों में जनता के साथ खिलवाड़ किया है। सरकार झूठे आंकड़े के साथ अपनी बात को जनता तक पहुंचाना चाहती है। जो गलत एवं अनुचित है।

जनता को गुमराह कर रहे भाजपा के विधायक-सांसद : देवासी

पूर्व उप मुख्य सचेतक रतन देवासी ने कहा कि भाजपा सरकार ने पिछले तीन साल में कोई कार्य नहीं किया है। इनके विधायक व सांसद आमजन को गुमराह कर रहे हैं। जालोर जिले में विकास के कार्य सड़कें, बिजली, नर्मदा का पानी इत्यादी इनके द्वारा आज दिन तक नहीं हो पाए हैं। आज भी गांव-ढाणी में पानी, बिजली व सड़कों का अभाव है। इनके जनप्रतिनिधि झूठी वाह-वाही लूट रहे हैं।

ठगा महसूस कर रही जनता : सुखराम

सांचौर विधायक सुखराम विश्नोई ने कहा कि प्रदेश की भोली भाली जनता को झूठ बोलकर भाजपाइयों ने सरकार बनाई, लेकिन अब इनसे काम नहीं हो रहा है। पिछले तीन वर्ष में प्रदेश की जनता अपने आप को ठगा सा महसूस कर रही है। प्रदेश में विकास रुक सा गया है। सरकार ने बिजली के बिलों में बढ़ोतरी कर आमजन को परेशान किया है। भाजपा राज में महंगाई में बढ़ोतरी हुई है।

इन्होंने भी किया सम्बोधित

सभा को पूर्व विधायक रामलाल मेघवाल, पूर्व सांसद पारसाराम मेघवाल, प्रदेश सचिव जगदीश चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष नैनसिंह राजपुरोहित, संध्या चौधरी, सवाराम पटेल, युकां प्रदेश सचिव ऊमसिंह राठौड़, ममता जैन, आमसिंह परिहार, लीला राजपुरोहित ने सम्बोधित किया।

 

सैकड़ों कार्यकर्ता रहे मौजूद

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सोहनसिंह देवड़ा, डॉ. शमशेर अली, जयंतीलाल बिश्नोई, पूर्व जिला प्रमुख मंजू मेघवाल, वरदाराम मेघवाल, तखतसिंह पहाड़पुरा, शहजाद अली, योगेंद्रसिंह कुम्पावत, शिवनारायण बिश्नोई, सचिव मोतीसिंह निम्बलाना, नैनाराम माली, अम्बालाल चितारा, परसराम ढाका, गणपतसिंह चौधरी, मांगीलाल भट्ट, जवानाराम माली, बिरबलराम बिश्नेाई, मिश्रीमल गहलोत, हुक्मीचंद सुंदेशा, भोमाराम मेघवाल, देवाराम सांखला, मोड़ाराम मीणा, शोभा सुंदेशा, जुबैदा नागौरी, अनिल पंडत सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Page generated in 0.856 seconds. Stats plugin by www.blog.ca