महंत विष्णुगिरी देवलोकगमन, श्रद्धालुओं में शोक की लहर

मालवाड़ा @ अर्थ न्यूज नेटवर्क


कस्बे के संन्यास आश्रम हनुमान मंदिर के महन्त विष्णुगिरी शक्रवार शाम देवलोकगमन हो गए। उनके देवलोकगमन की खबर फैलते ही आसपास के गांवों में शोक की लहर छा गई। रात्रि में आश्रम में दर्शन के लिए लोगों की भीड़ लगातार बढ़ती गई। महिलाओं ने गुरु महाराज के भजन कीर्तन किए।

 

शनिवार सुबह गाजे-बाजे के साथ महंत की पार्थिक देह को पालकी के गांव के विभिन्न मार्गों से निकाला गया। इस दौरान ग्रामीणों ने उनके अंतिम दर्शन किए। इस दौरान बच्चों, महिलाओं व बुजुर्गोंे के साथ अथाह भीड़ उमड़ पड़ी। इसके बाद पालकी को आश्रम में समाधि स्थल पर लाया गया। जहां पूजा अर्चना कर समाधि दी गई। इस मौके महन्त के गुरु मनमोहनगिरी महाराज, अमरसिंह देवल, रानीवाड़ा विधायक नारायणसिंह देवल सहित साधु-सन्त एवं गणमान्य नागरिकों सहित हजारों की भीड़ ने नम आखों से महंत के अंतिम दर्शन किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Page generated in 0.887 seconds. Stats plugin by www.blog.ca