भूपेंद्र देवासी बने उप मंत्री, समर्थकों में खुशी की लहर

जालोर @ अर्थ न्यूज नेटवर्क


मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने मंत्री मंडल विस्तार के दौरान जालोर जिले को एक और सौगात दी है। जिले से भूपेंद्र देवासी को राजस्थान राज्य पशंपालक कल्याण बोर्ड का उपाध्यक्ष बनाने के बाद अब उन्हें उप मंत्री का दर्जा दिया गया है।

 

राज्यपाल से स्वीकृति मिलने के बाद मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने इस सम्बंध में घोषणा की। वहीं प्रमुख शासन सचिव पवन कुमार गोयल ने भी आदेश जारी किया। जिसमें उन्हें उप मंत्री के तौर पर समस्त सुविधाएं मिलने तथा इसका खर्चा सामाजिक न्याय एवं आधिकरिता विभाग की ओर से वहन करने के निर्देश हैं। इस बीच, कई भाजपा नेताओं व उनके समर्पण ने माल्यार्पण कर व मिठाई खिलाकर देवासी को उनके उप मंत्री बनने पर बधाई दी। वहीं देवासी समाज के साथ ही जालोर में उनके समर्थकों में खुशी की लहर है। गौरतलब है कि देवासी जमीनी स्तर के नेता है। वे सामाजिक स्तर पर भी सक्रिय है। लेकिन संगठन के प्रति उनके समर्पण एवं देवासी समाज जैसे बड़े वर्ग को ध्यान में रखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। देवासी को उप मंत्री का दर्जा देने के साथ ही इस भाजपा सरकार के कार्यकाल में जालोर से वे दूसरे व्यक्ति हैं, जिन्हें मंत्री मंडल में शामिल किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Page generated in 0.845 seconds. Stats plugin by www.blog.ca