जिला परिषद उप चुनाव में कांग्रेस की प्यारेश्वरी 931 मतों से जीती

जालोर @ अर्थ न्यूज नेटवर्क


जालोर जिला परिषद के वार्ड 31 के उप चुनावों की मतगणना गुरुवार को राजकीय महाविद्यालय में की गई। जिसमें कांग्रेस प्रत्याशी प्यारेश्वरी 931 मतों के अन्तर से निर्वाचित घोषित की गई। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं रिटर्निग अधिकारी अनिल गुप्ता ने बताया कि जालोर जिला परिषद सदस्य निर्वाचन क्षेत्र संख्या 31 (अजा महिला) के उप चुनावों की मतगणना गुरुवार सुबह आठ बजे राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में की गई। मतगणना पांच टेबल पर सात राउण्ड में पूर्ण हुई। ईवीएम से की गई मतगणना में कांग्रेस प्रत्याशी प्यारेश्वरी को 5 हजार 294 मत मिले। वहीं भाजपा प्रत्याशी पंखु कुमारी उर्फ पंखुबाई को 4 हजार 363 मत मिले। जबकि 10 हजार 43 कुल मतों में से 386 मत नोटा को मिले। विजयी प्रत्याशी प्यारेश्वरी को निर्वाचित घोषित होने का प्रमाण पत्र प्रदान करने के साथ ही शपथ ग्रहण भी करवाई। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी पी.एस. नागा, जालोर उपखण्ड अधिकारी प्रकाशचन्द्र अग्रवाल, कोषाधिकारी कानाराम प्रजापत तथा सूचना विज्ञान अधिकारी संजय रामदेव सहित विभिन्न चुनाव अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
दो राउण्डों में भाजपा, पांच में कांग्रेस प्रत्याशी आगे
जिला परिषद के वार्ड 31 के उप चुनावों की मतगणना के प्रथम व षष्ठम चक्र में भाजपा प्रत्याशी आगे रही, जबकि शेष पांच राउण्ड में कांग्रेस प्रत्याशी ने अपनी बढ़त बनाए रखी। प्रथम राउण्ड में 1398 मतों में से आईएनसी की प्रत्याशी प्यारेश्वरी को 607 मत एवं भाजपा प्रत्याशी पंखु कुमारी को 716 मत मिले। वहीं 75 मत नोटा को प्राप्त हुए। जबकि दूसरे राउण्ड में 1446 कुल मतों में से कांग्रेस को 839 मत, भाजपा को 574 मत व नोटा को 33 मत प्राप्त हुए। तीसरे राउण्ड में 1078 मतों में से आईएनसी को 542 व भाजपा को 498 मत एवं नोटा को 38 मत मिले। चौथे राउण्ड में 1719 मतों में से कांग्रेस को 931, भाजपा को 721 मत एवं नोटा को 67 मत मिले। पांचवें राउण्ड में 1351 मतों में से कांग्रेस को 938, भाजपा को 376 मत एवं नोटा को 37 मत मिले। छठे राउण्ड में 2071 मतों में से कांग्रेस को 915, भाजपा को 1071 मत एवं नोटा को 85 मत मिले। जबकि सातवें राउण्ड में 980 मतों में से कांग्रेस को 522, भाजपा को 407 मत तथा नोटा को 51 मत प्राप्त हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Page generated in 0.630 seconds. Stats plugin by www.blog.ca