श्रद्धा से निकली थांवला महंत विष्णुभारती की बैकुंठी, उमड़ा भक्तों का रेला

आहोर@ अर्थ न्यूज नेटवर्क


थांवला के मलकेश्वर महादेव मठ के महंत विष्णभारती महाराज के देवलोकगमन होने पर मंगलवार को श्रद्धा से बैकुंठी निकाली गई। इसके बाद मठ में ही उनके गुरु महंत चंदनभारती महाराज की समाधि के पास समाधि दी गई। इस दौरान कई मठों के मठाधीश, महंत व साधु-संत मौजूद रहे। वहीं थांवला सहित आसपास के दर्जनों गांवों के सैकड़ों श्रद्धालु समाधि कार्यक्रम में शरीक हुए।

 

 

महंत विष्णुभारती महाराज के समाधि कार्यक्रम को लेकर सुबह से ही मठ में साधु-संतों व श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। दोपहर दस बजे तक मठ में पैर रखने तक को जगह नहीं थी। इस दौरान सुबह करीब ग्यारह बजे मठ से बैकुंठी निकाली गई। जिसमें श्रद्धालुओं ने महंत विष्णुभारती के जयकारे लगाए। बैकुंठी पूरे गांव में भ्रमण करने के बाद सवा बारह बजे मठ में पहुंची। इस दौरान दोपहर साढ़े बारह बजे से पौने एक बजे के बीच विधि विधान से महंत विष्णुभारती महाराज को उनके गुरु महंत चंदनभारती महाराज की समाधि के पास ही समाधि दी गई। महंत 81 वर्ष के थे और 65 वर्ष से संन्यास जीवन में रहे। उनके गुरु चंदनभारती महाराज थे। जबकि महंत विष्णभारती के शिष्य सुखदेव भारती, गोविंदभारती व शिव भारती महाराज है

 

 

यह महंत-संत रहे मौजूद

समाधि कार्यक्रम में महंत रावतभारती उम्मेदाबाद मठ, महंत राजभारती धुम्बड़ा, महंत हरिपुरी कंवला मठ, महंत रणछोड़भारती पीपलेश्वर मठ लेटा, महंत पर्बतगिरी पांडगरा मठ, महंत लहरगिरी, महंत प्रेमनाथ जालोर, महंत महेंद्रभारती जागनाथ मठ, महंत देवेंद्रभारती सर मठ,महंत राजूगरी, महंत रामपुरी नून मठ, महंत रूपपुरी वोवेश्वर मठ, महंत संतोषभारती भाद्राजून मठ, महंत सुंदरपुरी आहोर मठ, महंत रणछोड़पुरी सांथू, महंत लेहरपुरी, महंत पारसभारती वालेरा मठ, महंत कानभारती बिलेश्वर मठ, महंत पदमाराम चेण्डा, महंत केवलगिरी कैलाशनगर, महंत दुर्गापुरी जालोर, महंत किशनभारती सोनाई, महंत बुधपुरी अमीरगढ़, महंत विद्यानंद दादाई, महंत रमेशभारती वराड़ा मठ, संत हीराभारती, सत्यानंदगिरी, संत शनिपुरी, संत श्रवणपुरी, संत हनुमानभारती, संत मंगलभारती, सीताभारती, महंत लक्ष्मणगिरी, संत आनंदनाथ, महंत छोटूपुरी, संत विष्णुस्वरूप, संत भीखाभारती, महंत रतनभारती, संत आशाभारती सहित कई साधु-संत मौजूद रहे।

यह खबरें भी पढि़ए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Page generated in 0.726 seconds. Stats plugin by www.blog.ca