प्रधानमंत्री के सपने को साकार करें कार्यकर्ता : मानवेंद्रसिंह राजपुरोहित

अलवर @ अर्थ न्यूज नेटवर्क


भाजपा स्वच्छता अभियान प्रकल्प की बैठक शनिवार को नगर परिषद सभागार में प्रदेश प्रमुख मानवेंद्र राजपुरोहित के मुख्य आतिथ्य एवं स्वच्छता अभियान के जिला प्रमुख डॉक्टर अशोक पाठक की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें स्वच्छता अभियान के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा कर निर्देश दिए गए।


बैठक में प्रदेश प्रमुख मानवेंद्रसिंह ने प्रकल्प के सदस्यों को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सामाजिक सरोकार के तहत स्वच्छता अभियान की मुहिम शुरू की है। उनके सपने को साकार करने के लिए प्रकल्प के साथ ही भाजपा के हर कार्यकर्ता को दृढ़ ईच्छाशक्ति के साथ कार्य करना होगा। इनके लिए अपने गांव-शहर को स्वच्छ रखने के लिए आमजन को भी जागरूक करना होगा।

क्योंकि स्वच्छ देश से ही स्वस्थ देश की परिकल्पना की जा सकती है। स्वच्छता अभियान के जिला प्रमुख डॉक्टर अशोक पाठक ने प्रकल्प की ओर से चलाए जा रहे अभियानों की जानकारी देते हुए आगामी क्रियाक्लापों पर विस्तार से जानकारी दी। बैठक से पूर्व में प्रदेश प्रमुख ने पत्रकार वार्ता को भी सम्बोधित किया। बैठक में अलवर नगर परिषद के उप सभापति संजय कुमार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ब्रजेश शर्मा एवं पार्षद मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Page generated in 0.867 seconds. Stats plugin by www.blog.ca