भाजयुमो जिलाध्यक्ष चारण ने की राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात

जालोर @ अर्थ न्यूज नेटवर्क


जालोर-सिरोही सांसद देवजी पटेल के साथ भाजयुमो जिलाध्यक्ष हिंगलाज चारण ने मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग ठाकुर व् प्रदेशाध्यक्ष सी. पी. जोशी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने युवा मोर्चा से सम्बंधित महत्वपूर्ण कार्यों व आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की।
मुलाकात के दौरान सांसद देवजी पटेल ने भाजयुमो जिलाध्यक्ष चारण के कार्यों की सराहना की। सांसद ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत कराया कि चारण स्वयं कार्यालय का अनवरत संचालन कर रहे हैं। वहीं उन्होंने एडवोकेट के तौर पर आगामी लोकसभा चुनाव तक बिना शुल्क के आमजन को सेवा देने की घोषणा की है। जिस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेशाध्यक्ष ने चारण की इस घोषणा एवं उनके दृढ़ निश्चय की सराहना की। साथ ही उन्हें प्रदेश स्तर पर सम्मानित करने की बात कही। इस दौरान चारण ने सांसद, संगठन जिलाध्यक्ष, जिला महामंत्री, बोर्ड चेयरमैन, जिला प्रमुख, उप जिला प्रमुख, भाजपा विधायक, मोर्चों के जिलाध्यक्ष, प्रधान, उप प्रधान, चेयरमैन, सहित संगठन के मण्डल अध्यक्षों से मिलकर नए युवाओं को टीम में जोड़ भाजयुमो को मजबूती देने पर भी चर्चा की। इस दौरान जेडआरयुसीसी सदस्य भारताराम देवासी भी मौजूद रहे। इसके बाद प्रतिनिधि मंडल ने केंद्रीय कानून एवं विधि राज्यमंत्री पी.पी. चौधरी से भी मुलाकात की।
हाईटेक कार्यालय के उद्घाटन का आमंत्रण
जिलाध्यक्ष चारण ने आगामी दिनों में भाजयुमो के नवीन हाईटेक जिला कार्यालय के उद्घाटन समारोह एवं नवीन कार्यकारिणी गठन के मौके पर शरीक होने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेशाध्यक्ष को आमंत्रित की। इस दौरान उन्होंने संगठन की ओर से किए जा रहे रचनात्मक कार्यों पर भी चर्चा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Page generated in 1.682 seconds. Stats plugin by www.blog.ca