एथेलेटिक्स संघ चुनाव : जानिए किसको मिला कौनसा पद

जालोर @ अर्थ न्यूज नेटवर्क


आर्य वीरम व्यायामशाला में रविवार को जिला एथेलेटिक्स संघ के चुनाव में भरत कुमार मेघवाल को अध्यक्ष व कन्हैयालाल मिश्रा को सचिव निर्वाचित किया गया।

 

 

राजस्थान एथेलेटिक्स संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवदत्त आर्य ने बताया कि चुनाव अधिकारी दलपतसिंह आर्य व एथेलेटिक्स संघ के पर्यवेक्षक ललित किशोर शर्मा की देखरेख में आयोजित जिला एथेलेटिक्स संघ के चुनाव आयोजित हुए। जिसमें भरत कुमार मेघवाल अध्यक्ष, कन्हैयालाल मिश्रा सचिव, पुष्पेंद्र परमार उपाध्यक्ष, वरुण कुमार शर्मा कोषाध्यक्ष, अम्बिका प्रसाद तिवारी व मोहनलाल संयुक्त सचिव निर्वाचित हुए, कृष्ण कुमार तिवारी, प्रशांतसिंह, विनोद आर्य, जितेंद्र खत्री व कातिलाल आर्य सदस्य निर्वाचित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Page generated in 0.869 seconds. Stats plugin by www.blog.ca