अब जवाई बांध का गेज पूरा होने से थोड़ा दूर, नदी में बढ़ाया पानी

जालोर. जवाई बांध में सोमवार दोपहर बारह बजे तक इस बार का सबसे ज्यादा पानी आया है। दोपहर बारह बजे तक कुल गेज 61.25 फीट के मुकाबले 61 फीट पानी पहुंच चुका है। इसके साथ ही बांध में उपलब्ध जल की मात्रा 7260 एमसीएफटी हो गई है। इस बीच, गेट नम्बर दो को आधे फीट से बढ़ाकर पौने फीट किया गया है। इससे 737 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। जबकि इससे पूर्व तीन दिन से 485 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा था। गौरतलब है कि इस बार सबसे ज्यादा पानी 1 सितम्बर को साढ़े पांच हजार क्यूसेक छोड़ा गया था। फिलहाल, बांध का गेज पूर्ण होने में महज 0.25 फीट पानी बाकी रह गया है। जबकि सेई बांध से पानी की आवक को देखते हुए कुछ ही दिन में गेज पूर्ण होने की संभावना है। इधर, जालोर जिले के किसानों का मानना है कि नदी में एक माह तक पर्याप्त मात्रा में नियमित रूप से पानी छोड़ा जाना चाहिए। ताकि कुओं को रिचार्ज होने में मदद मिल सके।

 

2 thoughts on “अब जवाई बांध का गेज पूरा होने से थोड़ा दूर, नदी में बढ़ाया पानी

  • 12/09/2016 at 4:11 pm
    Permalink

    jalore ke liye Jaruree hai. Nadi Ka Chalna

    Reply
  • 13/09/2016 at 8:58 am
    Permalink

    majburi me khol re h pani….. inako koi matlb nhi jalore ke kisano se….. akado ke hisab se 45feet panu kafi h… cenal va pali ke pine ke leye fir bhi ku… nhi.. ndu me bada re h avak….. ye sab pali ki fecatario ko avedh pani dene ke liye kar rhe h stok…
    #suraj_snkalp_yatra_me_medam.ne. vada. kiya tha ki 40%pani jawai ndi. ka. h…. fir. ku. nhi. de. re…..

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Page generated in 0.739 seconds. Stats plugin by www.blog.ca