सफल सर्जरी के बाद कल जालोर लौटेंगे भाजपा जिलाध्यक्ष, शुभचिंतक करेंगे स्वागत

जालोर. कोयम्बटूर में पेट की सफल सर्जरी करवाकर दो महीने के स्वास्थ्य लाभ के बाद 12 सितम्बर को सुबह दस बजे भाजपा जिलाध्यक्ष रविंद्रसिंह बालावत जालोर लौटेंगे। इस दौरान फालना से जालोर तक जगह-जगह उनका स्वागत किया जाएगा। वहीं सर्किट हाउस से विद्या भारती तक जुलूस निकाला जाएगा।

जानकारी के अनुसार कोयम्बटूर अपने पेट की सफल सर्जरी व स्वास्थ्य लाभ के बाद शनिवार को बालावत जालोर के लिए रवाना हुए। इस दौरान प्रवासियों ने माल्यर्पण कर उन्हें विदाई दी। बालावत सोमवार सुबह 8 बजे फालना रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। जहां से सड़क मार्ग से जालोर आएंगे। फालना-जालोर रूट पर पार्टी कार्यकर्ताओं, विभिन्न संगठनों, शुभचिन्तकों व मित्रों की ओर से जगह-जगह उनका स्वागत किया जाएगा। सुबह 8 बजे फालना रेलवे स्टेशन, 9 बजे जालोर-पाली जिला बोर्डर पर, 9.15 बजे श्री आशापुरा धाम बेदाना, 9.30 बजे हॉस्पीटल तिराया आहोर व 10 बजे सर्किट हाऊस जालोर में स्वागत होगा। तत्पश्चात जुलूस के रूप में शहर के कॉलेज चौराहा, आहोर चौराहा, कलक्ट्री के बाहर, अस्पताल चौराहा, वन-वे रोड पेट्रोल पंप, हरिदेवजोशी सर्किल, पंचायत समिति सर्किल होते हुए 12 बजे विद्याभारती स्कूल पहुंचेंगे। इधर, बालावत के स्वागत कार्यक्रम को लेकर रविवार को तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। गौरतलब है कि भाजपा जिलाध्यक्ष रविंद्रसिंह बालावत को पेन्क्रियाज पर ट्यूमर की समस्या थी। जिस पर गत 6 जुलाई को कोयम्बटूर के जेम हॉस्पिटल में ट्यूमर का ऑपरेशन किया गया था। यह सर्जरी विश्व के नामी डॉक्टर सी. पलनिवेलु ने की थी। इसको बाद कोयम्बटूर में ही पिछले दो माह से स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। इस दौरान कोयम्बटूर में प्रवासी बंधु व भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्त्ता बालावत का स्वास्थ्य लाभ पूछने पहुंचे थे। वहीं प्रदेश की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, स्वास्थ्य मंत्री व सांसद सहित कई नेताओं ने हाल चाल पूछे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *