भारतीय सेना ने 5 पाकिस्तानी जवानों को मार गिराया

जम्मू कश्मीर में भारतीय सेना ने पाकिस्तान की तरफ से की गई फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब देते 5 पाकिस्तानी फौजियों को मार गिराया तथा 6 को घायल किया।

जानकारी के अनुसार भीमबेर और बट्टाल सेक्टर में भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के सैनिक मारे गए हैं। इसके अलावा 6 पाकिस्तानी सैनिक घायल भी हुए हैं। पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम उल्लंघन को लेकर भारत के उप उच्चायुक्त को तलब किया गया है। इस्लामाबाद के मुताबिक, इस घटना में एक पाकिस्तानी नागरिक की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। भारतीय राजनयिक को अवगत कराया गया कि ‘जानबूझकरÓ नागरिकों को निशान बनाया जाना अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकारों व कानूनों का उल्लंघन है। भारतीय पक्ष से 2003 के संघर्ष विराम समझौते का पालन करने, घटना की जांच तथा नियंत्रण रेखा पर शांति बरकरार रखने की अपील की गई।

इससे पहले, जम्मू एवं कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर गुरुवार को भारत और पाकिस्तान के सुरक्षाबलों के बीच भारी गोलीबारी में एक मजदूर की मौत हो गई जबकि दो घायल हो गए। घायलों में एक बीएसएफ का जवान भी शामिल है। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष मेहता ने बताया कि जीआरईएफ की ओर से की गई गोलीबारी में एक मजदूर की मौत हो गई जबकि एक चालक घायल हो गया। उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने गुरुवार को अकारण ही गोलीबारी शुरू कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Page generated in 0.736 seconds. Stats plugin by www.blog.ca