इंसानियत शर्मसार : वार्ड बॉय ने किया महिला से दुष्कर्म

सवाई माधोपुर @ अर्थ न्यूज नेटवर्क


जिले के सरकारी अस्पताल में भर्ती एक महिला मरीज के साथ वार्ड बॉय की ओर से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। फिलहाल, पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

 

पुलिस के मुताबिक सवाईमाधोपुर के सरकारी अस्पताल में एक महिला पेट में दर्द होने की शिकायत होने पर इलाज के लिए पहुंची। उसके साथ उसका तीन साल का बच्चा भी था। जहां उसे भर्ती किया गया। लेकिन इसी दौरान के बच्चे की तबीयत भी बिगड़ गई। जिस पर उसे जच्चा बच्चा विंग में भर्ती किया गया। सोमवार रात को नाइट ड्यूटी कर रहे वार्ड बॉय बुद्धिप्रकाश मीणा महिला को षड्यंत्रपूर्व दूसरे कमरे में ले गया। इस दौरान उसने महिला से जबरन दुष्कर्म किया। पीडि़त महिला ने इस सम्बंध में अपने पति को घटना की जानकारी दी। जिस पर महिला के पति ने पुलिस थाने पहुंच कर आरोपी वार्ड बॉय के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया। इधर, घटना के बाद आरोपी मौके पर फरार हो गया। फिलहाल, पुलिस सरगर्मी से आरोपी की तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Page generated in 1.021 seconds. Stats plugin by www.blog.ca