केजरीवाल पाक की भाषा बोल रहे है – साक्षी महाराज

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सर्जिकल स्ट्राइक पर दिए गए बयान पर बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने पलटवार करते हुए कहा है कि केजरीवाल को पाकिस्तान में चुनाव लडऩा चाहिए। उन्हें ऐसा बयान नहीं देना चाहिए कि भारत पाकिस्तान को सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत दें।

साक्षी महाराज मंगलवार को एक इंटरव्यू में बोल रहे थे कि अरविंद केजरीवाल पाकिस्तान की बोली बोल रहे हैं। पूरा देश पक्ष-विपक्ष तमाम लोग भारत के साथ हैं। देश के साथ है। मगर केजरीवाल के सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत देने के बयान से उनकी राष्ट्रीयता पर सवाल उठ रहा है। साक्षी महाराज का कहना है कि जिस तरह से हाफिज सईद पाकिस्तान का हीरो है, उसी तरह से अरविंद केजरीवाल भी वहां के हीरो बन गए है। साक्षी महाराज ने किा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल शायद पाकिस्तान से चुनाव लडऩे की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जैसे उल्लू को दिन में दिखाई नहीं देता। उसी तरह से अरविंद केजरीवाल को भी ढंग से दिखाई नहीं दे रहा है कि भारत ने कितना बड़ा काम कर दिया है। सबको दिखाई दे रहा है, देश को दिखाई दे रहा है, आम जनता को दिखाई दे रहा है, लेकिन दिल्ली के मुख्यमंत्री सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगते हुए पाक की पैरवी कर रहे है।

वीडियो में देखें केजरीवाल ने बयान में क्या कहा था…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Page generated in 0.670 seconds. Stats plugin by www.blog.ca