संदिग्ध पाकिस्तानी नाव को पकड़ा, 9 संदिग्धों को हिरासत में लिया

रविवार को भारतीय तट रक्षक बल ने पोरबंदर (गुजरात) में एक पाकिस्तानी नाव को पकड़ा लिया है। इस दौरान बोट में 9 लोग सवार थे। सभी लोगों को हिरासल में लिया गया तथा पूछताछ शुरू की गई है। भारतीय तट रक्षक बल के शिप ने पाकिस्तानी बोट को देख लिया था।

पहले भी देखी गई संदिग्ध बोट

वहीं बीते दिनों मुंबई से समुद्री से 50 मील दूर अरब सागर में एक नाव देखी गई थी। जिसमें करीब दस संदिग्ध लोगों ने देखे जाने की खबरें सामने आई थी। तटरक्षकों को यह जानकारी मछुआरों ने उपलब्ध करवाई थी। उन्होंने बताया कि बोट में सवार लोगों ने उनसे मुम्बई का रास्ता पूछा था।

बोर्डर से सटे क्षेत्रों में हाई अलर्ट

पीओके में सर्जीकर स्ट्राइक के बाद केंद्र ने पाकिस्तान से सटे क्षेत्र गुजरात, राजस्थान, पंजाब, जम्मू-कश्मीर के अलावा दिल्ली व मुम्बई में हाई अलर्ट जारी किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Page generated in 0.605 seconds. Stats plugin by www.blog.ca