जालोर : दीनदयाल जयंती व सांसद देवजी पटेल के जन्मदिन पर कार्यक्रम आयोजित

जालोर. पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती एवं सांसद देवजी पटेल के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से रविवार को जिला मुख्यालय पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष रविन्द्रसिंह बालावत थे, जबकि अध्यक्षता भाजयुमो जिलाध्यक्ष हिंगलाज चारण थे। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता आहोर विधायक शंकरसिंह राजपुरोहित थे। वहीं विशिष्ट अतिथि के नाते प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मानवेंद्रसिंह राजपुरोहित व सायला सरपंच सुरेश राजपुरोहित मौजूद थे। कार्यक्रम के तहत सर्वप्रथम स्वच्छता अभियान के तहत स्मारक परिसर व आसपास सफाई की गई। वहीं शहीद स्मारक को पानी से साफ किया गया। महिला कार्यकर्ताओं ने शहीद स्मारक पर सुन्दर रंगोली बनाई। इस दौरान मां भारती, पण्डित दीनदयाल उपाध्याय व शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस मौके आहोर विधायक शंकरसिंह राजपुरोहित ने पण्डित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन चरित्र पर व्याख्यान देते हुए युवाओं से उनके जीवन पथ पर चलने का आह्वान किया। इस दौरान उरी में अमर शहीद हुए १८ जवानों को 18 दीप प्रज्वलित कर मौन श्रद्धांजलि दी गई। सांसद देवजी पटेल ने कहा कि उनके जन्मदिन पर किसी तरह का अन्य कार्यक्रम आयोजित नहीं करें। वर्तमान में जवानों के सम्मान में सीमा विकास फंड में राशि एकत्रित की जाए। जिसके तहत अब तक करीब ५० हजार रुपए की राशि एकत्रित कर ली गई। जिलाध्यक्ष हिंगलाजदान चारण ने कहा कि सांसद के आह्वान पर युवा मोर्चा ने यह राशि एकत्रित कर एक सन्देश देने की कोशिश की है कि अगर इस तरह इस देश का प्रत्येक नागरिक हमारी सेना के लिए सहयोग करें तो एक दिन सेना के पास किसी तरह के संसाधनों की कमी नहीं रहेगी। फिर पाकिस्तान तो क्या हम पूरी दुनिया को जीत सकते हैं। विशिष्ट अतिथि मानवेंद्रसिंह राजपुरोहित ने युवा मोर्चा के इन देशभक्तिपूर्ण कार्य की मुक्तकंठ से प्रशंसा करते हुए इस तरह के कार्यों को जारी रखने की आवश्यकता बताई। जिलाध्यक्ष रविंद्रसिंह बालावत ने कार्यक्रम के सफल आयोजन पर कार्यकर्ताओं की सराहना की तथा सभी का आभार जताया। कार्यक्रम आयोजक नगर अध्यक्ष सुरेश चौधरी ने आगुंतकों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके देवेंद्र अमन मेहता, दिनेश महावर, रतन सुथार, भरतसिंह राव, आम्बाराम चौधरी, प्रकाश सैन, विक्रमसिंह, महेंद्रसिंह डूडसी, हाजाराम देवासी, मोहित राजपुरोहित, मण्डल अध्यक्ष तुलसाराम चौधरी, महामंत्री मांगीलाल राजपुरोहित, छात्र नेता धीरजकरणसिंह व पूर्व आईटी जिला संयोजक गणपत विश्नोई सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इन्होंने किया सहयोग
कार्यक्रम के सफल आयोजन में कार्यक्रम प्रभारी दिलीप भट्ट, जिला पदाधिकारी शिवपालसिंह व विजय व्यास ने काफी सहयोग किया। इसके लिए अतिथियों ने भी उनकी सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Page generated in 0.552 seconds. Stats plugin by www.blog.ca