भाजपा जिला अल्पसंख्यक मोर्चा की कार्यकारिणी घोषित
सिरोही. भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष हाजी मुश्ताक अहमद नागौरी ने अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. मजीद कमांडो और सिरोही भाजपा जिलाध्यक्ष लुम्बाराम चौधरी के निर्देशानुसार अल्पसंख्यक मोर्चा की जिला कार्यकारिणी की घोषणा की हैं।
नवगठित कार्यकारिणी में नुरूलहयात खान, असलम मेहर व साबीरभाई कुरैशी को महामंत्री, नवाब खान
आशिक अली जैदी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, हबीब खान घोसी, मुख्तियार खान पठान, रउफ अहमद कुरैशी, हनीफ खान मुसला, रूस्तम भाई रंगरेज व सत्तारखान को उपाध्यक्ष, रमजान खान को मीडिया प्रभारी, इमरान खान को प्रवक्ता, अयुब खान को कोषाध्यक्ष, याकुब खान पठान, जहुरभाई कुरैशी, समरोज खान पठान, रकमतुल्ला खान, कमरूदीन मुसला, नसीर हुसैन अब्बसी, दिलावर खान व मुख्तियार खान मकरानी को मंत्री मनोनीत किया है। जबकि गरीब मोहम्मद, रहीमभाई कुरैशी व शौकीनभाई खोखर को सरंक्षक एवं कादरभाई कुरैशी, हाजी फकीर मोहम्मद व हाजी जहुरभाई विशेष आमंत्रित सदस्य मनोनीत किया गया है। इसी तरह अयुबभाई,
मोहम्मद उमर घोसी, असलमभाई नागौरी, नूरभाई, शब्बीरभाई, मकसूदभाई, मसरूखांजी, नाथूखां मकरानी को सदस्य मनोनीत किया गया है।