पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शुक्रवार को आएंगे सांचौर, राहुल गांधी के दौरे में होंगे शामिल…

जालोर @ अर्थ न्यूज नेटवर्क


पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शुक्रवार सुबह दस बजे तक सांचौर आएंगे। वे यहां अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी के साथ बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे।

 

 

कांग्रेस प्रदेश महासचिव पुखराज पाराशर ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शुक्रवार सुबह पालनपुर से कार से रवाना होकर डीसा, धानेरा, नैनावा होते हुए सुबह दस बजे तक सांचौर पहुंचेंगे। वे यहां अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी की अगवानी करने के बाद उनके साथ उपखंड क्षेत्र के पांच गांवों में दौरा करेंगे। गौरतलब है कि प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट दो दिन से जालोर प्रवास पर है और बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर जनसमस्याएं सुन रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Page generated in 1.065 seconds. Stats plugin by www.blog.ca