सांचौर पहुंचे राहुल गांधी, सड़क मार्ग से निकले बाढ़ प्रभावित इलाकों में दौरे पर, जानिए आप भी…

सांचौर @ अर्थ न्यूज नेटवर्क


अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने सांचौर पहुंचे। कांग्रेस पदाधिकारियों से औपचारिक वार्ता के बाद वे सीधे बाढ़ प्रभावित गांवों में दौरे के लिए सड़क मार्ग से रवाना हुए।

 

शुक्रवार सुबह करीब 10.40 बजे राहुल गांधी हैलीकॉप्टर से हैलीपेड पर पहुंचे। उनके साथ प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट भी हैलीकॉप्टर में बाड़मेर से साथ थे। यहां पर उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सांचौर विधायक सुखराम बिश्नोई, प्रदेश महासचिव पुखराज पाराशर, जिलाध्यक्ष समरजीतसिंह, पूर्व उप मुख्य सचेतक रतन देवासी, पूर्व सांसद हरीश चौधरी, पूर्व मंत्री हेमाराम चौधरी, पूर्व मंत्री रामेश्वर डूडी, कांग्रेस नेता विवेक बंसल से औपचारिक वार्ता की। इसके बाद वे सड़क मार्ग से सीधे ही सांचौर के चालीस किलोमीटर के दायरे में स्थित बाढ़ प्रभावित गांवों के दौर पर रवाना हो गए।

इन गांवों में पहुंचे राहुल गांधी

यहां से रवाना होकर राहुल गांधी डेडवा पहुंचे। इसके बाद आमली व हाड़ेचा होते हुए साढ़े बारह बजे काछेला पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लेने के साथ ही इन इलाकों में फसलों व मकानों को हुए नुकसान पर चर्चा की। साथ ही बाढ़ प्रभावित इलाकों में किए गए बचाव कार्यों पर भी जानकारी ली।

 

 

राहुल गांधी को देखने उमड़ा लोगों का हुजूम

राहुल गांधी का सांचौर पहुंचने का कार्यक्रम साढ़े दस बजे निर्धारित था। हालांकि निर्धारित मात्रा में ही पास जारी होने से हैलीपेड पर कांग्रेस पदाधिकारी ही मौजूद थे। लेकिन बेरीकैड्स के बाहर कांग्रेस समर्थकों का हुजूम उमड़ पड़ा। पौने ग्यारह बजे जैसे ही राहुल गांधी का हैलीकॉप्टर लैंडिंग हुआ। लोगों में उनका फोटो खिंचने की होड़ सी मच गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Page generated in 0.742 seconds. Stats plugin by www.blog.ca