Video : सीएम वसुंधरा राजे ने किया जालोर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वे, हो सकता है यह फायदा…

 जालोर @ अर्थ न्यूज नेटवर्क


राज्य की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे जालोर के बाढ़ प्रभावित इलाकों को दौरा करने सोमवार को हैलीकॉप्टर से जालोर पहुंची। इस दौरान उन्होंने बाढ़ प्रभावित इलाकों के हालात एवं बचाव कार्यों का फीडबैक लिया। इस दौरान उन्होंने दो दिन में गिरदावरी एवं बाढ़ से हुए नुकसान का आंकलन मुख्यालय भिजवाने के लिए जिला प्रशासन को निर्देश दिए।

 

 

राजे सुबह करीब ग्यारह बजे जालोर के स्टेडियम मैदान में हैलीकॉप्टर से पहुंची। हेलिपैड सेे उतरने पर उन्होंने गार्ड ऑफ ऑनर लेने से इनकार कर दिया। उन्होंने उतरने के बाद कहा कि मैं बाढ़ पीडितो से मिलने आई हूं। इस दौरान सांसद देवजी पटेल, जिलाध्यक्ष रविंद्रसिंह बालावत, जालोर विधायक अमृृता मेंघवाल, प्रदेश कोषाध्यक्ष रामप्रकाश भूतड़ा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मानवेंद्रसिंह राजपुरोहित ने उनका हैलीपेड पर स्वागत किया। हैलीपैड से वे सांकरणा पुलिया का जायजा लेने रवाना हुई। जहां पर उन्होंने क्षतिग्रस्त पुलिया को अति शीघ्र ठीक करवाने के लिए जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने इस दौरान जिला कलेक्टर से करीब 20 मिनिट तक चर्चा की। इसके बाद उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों से मिलकर जिले के बाढ़ ग्रस्त इलाकों का फीडबैक लिया।

 

बचाव कार्यों की समीक्षा, भामाशाहों की प्रशंसा

सीएम राजे ने बाढ़ हालातो को जानने के लिए अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने भामाशाहों व अधिकारियो की प्रशंसा करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया। राजे ने राहत व बचाव कार्यों की समीक्षा भी की। सीएम राजे जालोर स्टेडियम में मीडिया से भी रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि बाढ़ से प्रभावित हुए इलाको में राहत पहुंचाना हमारा मकसद है। सरकार हर सम्भव मदद कर रही है।

जनप्रतिनिधियों से चर्चा की

सांकरण के क्षतिग्रस्त पुलिया का निरीक्षण करने के बाद सीएम वसुंधरा राजे पुन: स्टेडियम पहुंची। जहा उन्होंने विशेष योग्यजन आयुक्त धन्नाराम पुरोहित, जालोर-सिरोही सांसद देवजी एम. पटेल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मानवेंद्रसिंह राजपुरोहित से चर्चा कर दिशा निर्देश दिए। यहां से सीएम राजे भीनमाल, रानीवाड़ा व सांचौर क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित इलाकों का सर्वे करने हैलीकॉप्टर से रवाना हुई। उनके साथ जालोर-सिरोही सांसद देवजी पटेल भी थे। वे जालोर के अलावा पाली, सिरोही और बाड़मेर का भी हवाई सर्वे करेंगी।

 

 

दो दिन में गिरदावरी भेजने के निर्देश

अधिकारियों से बैठक के दौरान सीएम वसुंधरा राजे ने दो दिन में ही फसल खराबे को लेकर गिरदावरी मुख्यालय भेजने के निर्देश दिए। साथ ही नुकसान का आंकलन कर भेजने के भी निर्देश दिए। ताकि वे केंद्र से आर्थिक सहायता के लिए बात कर सके। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि बाढ़ व अतिवृष्टि से फसलों में हुए नुकसान पर जल्द ही मुआवजे की घोषणा हो सकती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Page generated in 0.721 seconds. Stats plugin by www.blog.ca