Video : तीन मिनट में जल गया अहंकारी दशानन का धड़, सात मिनट तक नहीं जला सिर

जालोर. असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक दशहरा पर्व जिलेभर में उत्साह व उमंग से मनाया गया। दशहरे पर जिले में कई स्थानों पर रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिला मुख्यालय पर नगर परिषद की ओर से स्टेडियम मैदान में रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अतिथि के नाते भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष कैलाश चौधरी, धोद विधायक व भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष गोरधन वर्मा, पुलिस अधीक्षक कल्याणमल मीणा व नगरपालिका अध्यक्ष भंवरलाल माली ने रावण दहन से पूर्व विधिवत पूजा अर्चना की। इसके बाद रामसेना रावण व मेघनाद के पुतलों के पास पहुंची। जहां 6.53 बजे अग्नि बाण छोड़कर रावण व मेघनाद के पुतलों का दहन किया गया। हालांकि मेघनाद का पुतला दो मिनट में ही धूं-धूं कर जल उठा। वहीं रावण के पुतले का धड़ तीन मिनट में जलकर खाक हो गया। लेकिन सिर नहीं जल पाया। इस बीच, कई बार आग की लपटें बुझने जैसी स्थिति हो गई। सिर तक आग नहीं पहुंचने के कारण सात मिनट तक सिर नहीं जला। ऐसे में नगरपरिषद के कर्मचारियों ने रस्से की सहायता से पुतले को पीछे की तरफ नीचे गिराया। इसके बावजूद सिर नहीं जलने पर उसमें गत्ते व पटाखे डाल गए। तब कहीं जाकर पुतला पूरी तरह जल पाया। इस दौरान संत दुर्गापुरी सहित साधु-संतों का सान्निध्य रहा। वहीं उप सभापति मंजू सोलंकी, भाजपा जिला महामंत्री हीराराम जाखड़, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रभुदयाल धानिया, उपखंड अधिकारी हरफूल पंकज, पुलिस उप अधीक्षक दुर्गसिंह राजपुरोहित सहित नगर परिषद के पार्षद व गणमान्य लोग मौजूद रहे। देखे रावण दहन का लाइव वीडियो…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Page generated in 0.643 seconds. Stats plugin by www.blog.ca