फिल्म Ek Tera Sath का Lovemaking सीन का वीडियो Leak

कुछ समय पहले फिल्म पाच्र्ड की अभिनेत्री राधिका आप्टे के न्यूड सीन लीक हुए थे। उसके बाद यह फिल्म चर्चा में आ गई। अब तो ऐसा लगने लगा है कि कहीं न कहीं फिल्म को प्रमोट करने के लिए ही ऐसे सीन लीक किए जाते है। अब सीरियल एक्टर शरद मल्होत्रा की अपकमिंग मूवी एक तेरा साथ में अभिनेत्री मेलानी के साथ लिपलॉक का वीडियो लीक हुआ है। जिससे यह फिल्म भी काफी चर्चा में आ गई है। इस सीन में शरद और मेलानी बेड पर लिपलॉक करते दिख रहे है। ऐसा माना जा रहा है कि यह वीडियो लेपटॉप से कैप्चर किया गया है। अब यह वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है। फिल्म एक तेरा साथ एक हॉरर और रोमांस मूवी है। यह मूवी 21 अक्टूबर को रिलीज होगी।

दिव्यंका त्रिपाठी के साथ रिलेशन

टीवी सीरियल ये हैं मोहब्बते की अभिनेत्री दिव्यंका त्रिपाठी और शरद करीब 9 साल तक रिलेशन में थे। उनके बीच अफेयर फेमस शो बनूं मैं तेरी दुल्हन से शुरू हुआ था। हालांकि, दोनों ने खुद कभी इस रिश्ते की बात स्वीकार नहीं की थी। फिर किन्हीं कारणों से जोड़ी अलग हो गई और इसी साल जुलाई महीने में दिव्यंका ने विवेक दाहिया से शादी कर ली।

अब पूजा बिष्ट के साथ डेट


अब दिव्यंका त्रिपाठी से ब्रेकअप के बाद टीवी के महाराणा प्रताप का किरदार निभाने वाले शरद मल्होत्रा इन दिनों पूजा बिष्ट को डेट कर रहे हैं। दोनों सोशल मीडिया पर एक-दूसरे की फोटोज पोस्ट करते रहते हैं। पूजा एक मॉडल और एक्ट्रेस हैं। वह एमटीवी के डेटिंग रियलिटी शो स्प्लिट्स विला में काम कर चुकी है।

देखें वीडियो…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Page generated in 2.138 seconds. Stats plugin by www.blog.ca