सोशल मीडिया पर भाजपा के इन चार विधायकों से कई गुना ज्यादा कांग्रेस के इस एक विधायक को पंसद करती है जनता, जानिए

अर्थ न्यूज नेटवर्क, जालोर

आज का जमाना सोशल मीडिया का है। हर कोई शख्स अपनी दिनचर्या का अधिकांश समय फेसबुक या व्हाट्सएप जैसे सोशल मीडिया पर बिताता है। कार्यों के प्रचार-प्रसार का सबसे तेज माध्यम बन जाने के कारण जिले के हमारे जनप्रतिनिधि भी इसका उपयोग करते हैं। हमारे पांच विधायकों में से जनता का सबसे पसंदीदा विधायक कौन है? यह जानने के लिए हमने जालोर जिले के वर्तमान विधायकों के फेसबुक पेज को खंगाला। जिसमें सामने आया कि सांचौर विधानसभा के कांग्रेस विधायक सुखराम विश्नोई जनता के बीच सबसे पंसदीदा जनप्रतिनिधि है। उनके फेसबुक पर सबसे अधिक फॉलोअर है, जबकि भाजपा के जालोर, आहोर, भीनमाल व रानीवाड़ा चारों विधायकों के मिलकर भी इनके आस-पास तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। आइए आप भी जाने, किसके कितने लोग फॉलोअर है।

सांचौर विधायक विश्नोई जनता के बीच सबसे पंसदीदा

सांचौर विधायक सुखराम विश्नोई जिले के सभी विधायकों से कई गुना अधिक जनता के बीच पंसद किए जाने वाले विधायक है। उनके फेसबुक पर सबसे अधिक 1 लाख 687 फॉलोअर है। उसके बाद जालोर विधायक अमृता मेघवाल के 20 हजार 63, रानीवाड़ा विधायक नारायणसिंह देवल के 3737, आहोर विधायक शंकरसिंह राजपुरोहित के 2658, भीनमाल विधायक पूराराम चौधरी के सबसे कम महज 260 ही है।

व्यक्तित्व और कृतित्व बढ़ाते और बनाते हंै फॉलोअर

फेसबुक पेज पर फॉलोअर बढ़ाना अत्यधिक कठिन है। कोई भी व्यक्ति किसी के भी फेसबुक पेज को तब तक फॉलो नहीं करता है, जब तक वह सामने वाले व्यक्ति या उसके कार्यों को पंसद नहीं करता है। कांग्रेस विधायक सुखराम विश्नोई के सबसे अधिक फॉलोयर होना इसी बात का उदाहरण है। विश्नोई जनता के बीच पंसद किए जाते हैं। उन्होंने बाढ़ के समय जनता के बीच रहकर राहत कार्य किए। इसके अलावा भी वे जमीन से जुड़े नेता होने के कारण लोग उन्हें पंसद करते हैं। गत विधानसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी की लहर में पूरे जोधपुर संभाग में महज 2 सीट ही कांग्रेस जीत पाई थी। एक पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व दूसरी सांचौर विधायक सुखराम विश्नोई की।(नोट : फॉलोअर की यह संख्या 9 जनवरी, 2018 की है।)

सांसद भी करीब 9 साल में जनता के पसंदीदा नहीं बन पाए

देवजी पटेल भी दूसरी बार सांसद रहने के बावजूद जनता के पसंदीदा जनप्रतिनिधि नहीं बन पाए। करीब 9 साल के कार्यकाल के बावजूद इनके फॉलोअर महज 1 लाख 66 हजार 146 ही है, जबकि इनका कार्यक्षेत्र तो जालोर-सिरोही दो जिले हैं। उसके बावजूद इनके फॉलोअर की संख्या इतनी कम होना इस ओर इशारा करता है कि वे जनता के बीच ज्यादा पसंद नहीं किए जाते हैं।

फॉलोअर मतलब जनप्रतिनिधियों का रिपोर्ट कार्ड

फेसबुक पर फॉलोअर यानि उन जनप्रतिनिधियों का एक तरह से जनता की ओर से तैयार किया गया रिपोर्ट कार्ड है। जनप्रतिनिधि कोई भी छोटा-मोटा कार्य करने के बाद उसे स्वयं के फेसबुक पेज पर अपलोड करता है। जनता उसके उस कार्य को यदि पसंद करती है तो वह उसे फॉलो करने लगेगी और यदि पसंद नहीं करती है तो ना तो लाइक्स मिलेंगे और ना ही फॉलोअर। आगामी विधानसभा चुनाव के दौरान यह सोशल मीडिया इन जनप्रतिनिधियों के कार्यों के प्रचार-प्रसार तथा जनता के बीच उनकी रिपोर्ट कार्ड की महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

अर्थन्यूज में खबरों के लिए संपर्क करे : मोबाइल : 6375240228

One thought on “सोशल मीडिया पर भाजपा के इन चार विधायकों से कई गुना ज्यादा कांग्रेस के इस एक विधायक को पंसद करती है जनता, जानिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Page generated in 0.739 seconds. Stats plugin by www.blog.ca