गोद पुत्री अनायता मिलने पहुंचे कलक्टर, साथ में फोटो खिंचवाकर की हौसला अफजाई

जालोर. जिला कलक्टर अनिल गुप्ता ने बुधवार को केंद्रीय विद्यालय में अभिभावक दिवस में शिरकत कर ना केवल अपना दायित्व निभाया, बल्कि अपनी गोद पुत्री से अनायता से उसकी शैक्षिक व सह शैक्षिक गतिविधियों की जानकारी लेकर पिता का फर्ज भी अदा किया। इस दौरान उन्होंने अनायता के साथ फोटो खिंचवाकर उसकी हौसला अफजाई भी की। जिला कलक्टर अनिल गुप्ता बुधवार सुबह आहोर चौराहा पर स्थित केन्द्रीय विद्यालय पहुंच।े जहां उन्होंने अपनी सात वर्षीय गोद पुत्री अनायता की शिक्षा सम्बन्धी जानकारी प्राप्त की। कक्षाध्यापक हरपालसिंह ने कलक्टर को बताया कि हाल ही हुए एस.ए. वन की परीक्षा में अनायता ने हिन्दी, अंग्रेजी, गणित एवं पर्यावरण विषयों में ए प्लस हासिल किया है। वह पढऩे में भी अव्वल है। इस दौरान जिला कलक्टर ने बालिका की हौसला अफजाई के लिए उसके साथ फोटो भी खिंचवाए। वहीं स्कूल में स्वच्छ भारत अभियान के अलावा चित्राकला प्रतियोगिता में भाग ले रहे प्रतियोगिओं की ओर से तैयार पेंटिंग्स को निहारा व शाबासी दी। गौरतलब है कि जिला कलक्टर अनिल गुप्ता ने आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की होनहार बेटी अनायता पुत्री अनिल राठौड़ को गोद लिया है। साथ ही उसके पढऩे लिखने का सारा खर्चा वहन करने का बीड़ा उठाया है। अनायता जालोर में अपने नाना-नानी के साथ रह रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Page generated in 1.184 seconds. Stats plugin by www.blog.ca