कांग्रेस पार्टी ने दिया बड़ा पद, जालोर विधानसभा क्षेत्र से प्रबल दावेदार बनी यह नेत्री

अर्थ न्यूज. जालोर

अखिल भारतीय महिला कांग्रेस अध्यक्षा सुष्मिता देव के निर्देशानुसार प्रदेशाध्यक्ष रेहाना रियाज ने प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए पूर्व जिला प्रमुख जालोर मंजू सोलंकी को प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है। जिले के कांग्रेस पदाधिारियों ने इस नियुक्ति से खुशी जाहिर की है।

कई पदों पर रह चुकी है मेघवाल

मंजू मेघवाल पीसीसी कार्यकारिणी सदस्य, महिला प्रदेश उपाध्यक्ष, युवा कांग्रेस प्रथम लोकसभा अध्यक्ष, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष आदि पदों पर रह चुकी है। वर्तमान में जालोर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की ओर से प्रबल दावेदार मानी जा रही है। पार्टी की ओर से दिया गया पद कहीं ना कहीं आने वाले विधानसभा चुनाव में मेघवाल को जालोर विधानसभा से टिकट मिलने का भी संकेत है।

कांग्रेस पदाधिकारियों ने दी बधाई

मंजु मेघवाल को महिला कांग्रेस का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाने पर पूर्व पंचायत समिति सदस्य व जिला कांग्रेस के सचिव मोतीसिंह निंबलाना व पन्नेसिंह पोषाण ने मेघवाल के घर जाकर बधाई दी। इधर, मेघवाल ने कहा पार्टी ने जो दायित्व दिए हैं उसे बखूबी निभाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Page generated in 0.735 seconds. Stats plugin by www.blog.ca