थांवला महंत विष्णुभारती महाराज देवलोकगमन, भक्तों में शोक की लहर

आहोर @ अर्थ न्यूज नेटवर्क


थांवला के मलकेश्वर महादेव मठ के महंत विष्णभारती महाराज सोमवार शाम को देवलोकगमन हो गए। महंत के देवलोकगमन से उनके भक्तों में शोक व्याप्त हो गया। मंगलवार सुबह महंत को विधि विधान से समाधि दी जाएगी। इधर, महंत के देवलोकगमन का समाचार सुनते ही दूर-दराज से भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो गया।

 

 

जानकारी के अनुसार महंत को श्वास लेने में समस्या थी। जिस पर वे सोमवार को अस्पताल में चैकअप करवाने गए थे। शाम को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और वे देवलोकगमन हो गए। महंत 81 वर्ष के थे और 65 वर्ष से संन्यास जीवन में थे। उनके गुरु चंदनभारती महाराज थे। जबकि महंत विष्णभारती के शिष्य सुखदेव भारती, गोविंदभारती व शिव भारती महाराज है। महंत के देवलोकगमन का समाचार फैलते इनके भक्तों में शोक व्याप्त हो गया। मंगलवार सुबह विधि विधान से महंत को समाधि दी जाएगी। जिसमें जिले के कई मठों के महंत व साधु-संत शिरकत करेंगे। वहीं थांवला सहित क्षेत्र के कई गांवों से हजारों श्रद्धालु समाधि कार्यक्रम के दौरान थांवला पहुंचेंगे।

यह खबरें भी पढि़ए…

  1. अब जवाई नदी में आ रहा इतना पानी, जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान…
  2. Video : नोसरा थाने की गाड़ी पलटी, एसएचओ निरमा बिश्नोई सहित तीन घायल
  3. बाबा राम रहीम को दस साल की सजा, अब बाबा की पहचान कैदी नम्बर 1997…
  4. पीएम मोदी के दौरे को लेकर अब कर्मचारियों की गोपनीय रणनीति, भूमिगत होकर कर रहे काम…
  5. पीएम मोदी के दौरे को लेकर चेती सरकार, मंत्री को भेज की समझौता वार्ता, धरना समाप्त

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Page generated in 0.713 seconds. Stats plugin by www.blog.ca