अब राजपूत परिषद हर साल दिल्ली में मनाएगी पीर शांतिनाथ की बरसी

– राजस्थान राजपूत परिषद की नवगठित कार्यकारिणी में गंगासिंह काठाड़ी बने अध्यक्ष

नई दिल्ली @ अर्थ न्यूज नेटवर्क


राजस्थान राजपूत परिषद (दिल्ली एनसीआर) की बैठक सोमवार को आयोजित की गई। बैठक में सर्व सहमति से कार्यकारिणी को भंग किया गया। इस दौरान नई कार्यकारिणी गठन के लिए सभी सदस्यों ने अपने विचार रखे। पूर्व पदाधिकारी राजूसिंह ने अध्यक्ष पद के लिए गंगासिंह काठाड़ी के नाम का प्रस्ताव रखा। जिनका हरिसिंह ने अनुमोदन किया। जिसका सभी सदस्यों ने समर्थन किया। वहीं दूधेश्वरनाथ महादेव मठ मंदिर गाजियाबाद के पीठाधीश्वर महंत नारायणगिरी महाराज को आजीवन संरक्षक मनोनीत किया गया। बैठक में पीर शांतिनाथ महाराज की पुण्यतिथि हर वर्ष दिल्ली में समारोहपूर्वक मनाने का निर्णय किया गया। इसके तहत आगामी सात सितम्बर को जागरण का आयोजन किया जाएगा। वहीं इस दौरान विभिन्न कार्यक्रम भी होंगे। नवनियुक्त अध्यक्ष गंगासिंह काठाड़ी ने बताया कि राजपूत परिषद की ओर से अब हर साल पीर शांतिनाथ की पुण्यतिथि दिल्ली में समारोहपूर्वक मनाई जाएगी।

 

 

नवगठित कार्यकारिणी में इन्हें किया शामिल

नवनियुक्त अध्यक्ष की ओर से पांच साल के लिए कार्यकारिणी पदाधिकारियों को मनोनीत किया गया है। जिसमें दानसिंह काठाड़ी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राजूसिंह रानीवाड़ा, व हरिसिंह मवड़ी को उपाध्यक्ष, छतरसिंह मोकणी को महासचिव, गिरिराजसिंह जसोल व कालूसिंह नून को संगठन सचिव, उत्तमङ्क्षसह नून को संयुक्त सचिव, ईश्वरसिंह देलदर, शंकरसिंह राजोला खुर्द व जेतमालसिंह चौराऊ को सचिव, महिपालसिंह चुली को प्रवक्ता, छैलसिंह मवड़ी को कोषाध्यक्ष, पे्रमसिंह विशाला को सह कोषाध्यक्ष व वागसिंह पांथेड़ी को लेखा निरीक्षक मनोनीत किया गया।

यह होगी सलाहकार समिति

कार्यकारिणी शोभसिंह जसोल, तारसिंह पूनमनगर, नाथूसिंह बोरवड़, गिरधरसिंह हाथीतला, भैरूसिंह सियाणी, हिम्मतसिंह नवतला, छैलसिंह आकोली, रेवतसिंह धीरा, किशोरसिंह खेरी भाखरी, भीमसिंह मोहब्बत नगर, भरतसिंह बांकली को शामिल करते हुए सलाहकार समिति बनाई गई है।

 

 

कार्यकारिणी सदस्यों की नियुक्ति

वहीं कार्यकारिणी सदस्यों को भी नियुक्त किया गया है। जिसमें दुर्गसिंह केरला, रतनसिंह मवड़ी, सांगसिंह इंद्रोका, श्रवणसिंह दासपा, अभयसिंह रोडला, गणपतसिंह भेड, विजयङ्क्षसहति काठाड़ी, छैलसिंह बैरठ, गणपतसिंह केरला, हरिसिंह नून, नाथूसिंह बालवाड़ा, छोटूसिंह पहाड़पुरा, सुमेरसिंह मोटा मसेरा, रतनसिंह काठाड़ी, ईश्वरसिंह भागवा, दिलीपसिंह खारावेर, शैतानसिंह चौराऊ, देवराजसिंह मांडाणी, नरपतसिंह बागोड़ा, हरिसिंह पांथेड़ी, अभयसिंह मोकणी, गजेंद्रसिंह आसाणा, अर्जुनसिंह सिरवाड़ा, नरपतसिंह जागसा व किशोरसिंह आशापुरा शामिल है।

यह खबरें भी पढि़ए…

  1. थांवला महंत विष्णुभारती महाराज देवलोकगमन, भक्तों में शोक की लहर
  2. अब जवाई नदी में आ रहा इतना पानी, जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान…
  3. बाबा राम रहीम को दस साल की सजा, अब बाबा की पहचान कैदी नम्बर 1997…
  4. Video : नोसरा थाने की गाड़ी पलटी, एसएचओ निरमा बिश्नोई सहित तीन घायल
  5. खुले पैसों को लेकर दो पक्षों में विवाद, मारपीट के बाद रिक्शे में डालकर फेंक दिया उम्मेदपुर

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Page generated in 0.689 seconds. Stats plugin by www.blog.ca