अब कांग्रेस के एक पदाधिकारी पर पार्टी की महिला कार्यकर्ता ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप, जानिए क्या है मामला?

अर्थ न्यूज. जालोर

बताते चले कि गत दिनों भाजपा के एक पदाधिकारी पर भाजपा की ही महिला कार्यकर्ता ने गंभीर आरोप लगाए थे। यह मामला अभी पूरी तरह शांत भी नहीं हुआ था कि अब कांग्रेस के एक पदाधिकारी पर कांग्रेसी कार्यकर्ता महिला ने छेड़छाड़ के आरोप लगाए हैं। मंगलवार को जिला मुख्यालय पर राजीव गांधी भवन में मेरा बूथ मेरा गौरव अभियान को लेकर आयोजित बैठक में मौजूद वरिष्ठ पदाधिकारियों से इस महिला कार्यकर्ता ने शिकायत भी की। जिसके बाद यह मामला सामने आया। हालांकि महिला के आरोपों में कितनी सच्चाई है यह तो पार्टी की जांच के बाद सामने आएगा, लेकिन प्रारंभिक तौर पर उस महिला के आरोप संदेह पैदा कर रहे हैं।

राजीव गांधी भवन में लगाए आरोप

कांग्रेस पदाधिकारियों की मंगलवार को जिला मुख्यालय पर मेरा बूथ मेरा गौरव अभियान को लेकर आयोजित बैठक की समाप्ति के बाद महिला कार्यकर्ता ने कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारियों के पास जाकर कांग्रेस के ही एक पदाधिकारी पर छेड़छाड़ के आरोप लगाए। एकबारगी तो सभी पदाधिकारियों के होश उड़ गए। इस दौरान महिला की आंखों में आंसू तक आ गए। कांग्रेस पदाधिकारियों ने महिला के आरोपों को सुने तथा पार्टी स्तर पर कार्यवाही करवाने का आश्वासन देकर एकबारगी मामला शांत करवाया गया।

महिला के आरोप पैदा कर रहे संदेह

महिला कार्यकर्ता की ओर से कांग्रेस पदाधिकारी पर लगाए गए आरोप प्रारंभिक तौर पर संदेह पैदा कर रहे हैं, क्योंकि महिला चार महीने पहले छेड़छाड़ करने का आरोप लगा रही है। उसने बताया कि चार महीने पहले कलेक्ट्रेट के सामने धरना-प्रदर्शन किया गया था। इस दौरान कलेक्टर चैंबर के बाहर कलेक्टर की ओर से ज्ञापन लेने नहीं आने पर नाराजगी जताते हुए बाहर की धरना देना शुरू किया गया था। महिला कार्यकर्ता उस धरना-प्रदर्शन में उससे छेड़छाड़ करने का आरोप लगा रही है।

सवाल जो जबाव मांगते हैं

– महिला कार्यकर्ता के साथ चार महीने पहले धरना-प्रदर्शन के दौरान छेड़छाड़ हुई थी तो वह इतने समय बाद शिकायत क्यों कर रही है? उसी समय या अगली बैठक में ही इसकी शिकायत करनी चाहिए थी।
– महिला एक बारगी तो उसक नेता का नाम ले रही है और दूसरी बार में यह कह रही है कि भीड़ में इसके जैसा ही था, जिसने उससे छेड़छाड़ की। ऐसे में महिला स्वयं अपने आरोपों पर संदेह पैदा करवा रही है।
– इन आरोपों के पीछे कोई राजनीतिक षडय़ंत्र भी हो सकता है कि महिला को आगे कर नेता की छवि को बेकफुट पर लाया जाए। मामले की जांच पार्टी अपने स्तर पर करेगी। जिससे बाद सच्चाई सामने आ जाएगी।

(नोट : कांग्रेस नेता पर आरोप पुख्ता नहीं होने तथा महिला के आरोप संदेहास्पद लगने के कारण हम कांग्रेस नेता का नाम उजागर नहीं कर रहे हैं। यदि आरोप पुख्ता हो जाते हैं तो बाकायदा नाम व फोटो सहित कांग्रेसी नेता को बेनकाब किया जाएगा।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Page generated in 0.812 seconds. Stats plugin by www.blog.ca
error: