विधायक सुखराम पहुंचे बाढ़ प्रभावित गांवों में, पुनर्वास कार्यों की धीमी गति पर जताई नाराजगी…

सांचौर @ अर्थ न्यूज नेटवर्क


क्षेत्र के कई गांवों में बाढ़ के बाद अब तक हालात सामान्य नहीं हो पाए हैं। इस बीच, गुरुवार को सांचौर विधायक सुखराम बिश्नोई नेहड़ क्षेत्रों के कई गांवों में पहुंचे। जहां उन्होंने बाढ़ प्रभावितों रूबरू होने के साथ ही पुनर्वास कार्यों की धीमी गति पर नाराजगी जताई। उन्होंने इस सम्बंध में प्रशासन को भी स्थिति से अवगत करवाया।

 

 

विधायक सुखराम बिश्नोई गुरुवार को नेहड़ क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित खेजडिय़ाली, हाजीपुरा, अकुडिय़ा, खागला व पिपराला सहित कई गांव-ढाणियों में पहुंचे। इन गांवों में अब तक ना तो यातायात सुचारू हो पाया है और ना ही अब तक इन गांवों से पानी उतर पाया है। ऐसे में विधायक इन गांवों में पानी को पारकर तो कहीं पर टै्रक्टर से यात्रा करके पहुंचे। इन गांवों में विधायक ने बाढ़ प्रभावितों से रूबरू होकर हालातों की जानकारी ली। साथ ही बाढ़ के बाद किए जा रहे पुनर्वास कार्यों की जानकारी भी ली। इन गांवों में धीमी गति से चल रहे कार्यों को लेकर उन्होंने नाराजगी भी जताई। इस दौरान उन्होंने मौके से ही प्रशासन को फोन पर स्थितियों की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने बाढ़ प्रभावितों को मच्छरदानी व राहत सामग्री भी वितरित की। इस दौरान उनके साथ पूर्व सरपंच वागसिंह, जाकब खान, हिन्दूसिंह दूठवा, पृथ्वीराजसिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

One thought on “विधायक सुखराम पहुंचे बाढ़ प्रभावित गांवों में, पुनर्वास कार्यों की धीमी गति पर जताई नाराजगी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Page generated in 0.862 seconds. Stats plugin by www.blog.ca