जालोर जिला प्रमुख व चितलवाना प्रधान पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, भाजपा पदाधिकारी ने लगाए आरोप

अर्थ न्यूज. सांचौर

जालोर जिले में भाजपा पदाधिकारियों का आपसी घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। भाजपा के पदाधिकारी ही भाजपा के जनप्रतिनिधियों पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगा रहे हैं। सांचौर क्षेत्र के केसूरी ग्रामीण मंडल अध्यक्ष ने जालोर जिला प्रमुख व चितलवाना प्रधान पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए पद से त्याग पत्र सौंपा है।

जिला प्रमुख व चितलवाना प्रधान पर लगाए आरोप

भाजपा के केसूरी ग्रामीण मंडल अध्यक्ष चुन्नीलाल पुरोहित ने जिला प्रमुख डॉ. वन्नेसिंह गोहिल व चितलवाना प्रधान हनुमान प्रसाद भादू पर भष्ट्राचार करने के आरोप लगाए हंै। उन्होंने बताया कि जिला प्रमुख व प्रधान दोनों मिलकर उनके चहेतों को टेंडर देते हैं तथा खुले आम भ्रष्टाचार कर रहे हैं। दोनों ही जनप्रतिनिधि स्वयं की जेब भरने में लगे हुए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री वंसुधरा राजे, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी, पंचायत राज्य मंत्री राजेन्द्र राठौड़, सांसद देवजी पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष रविन्द्रसिंह बालावत को पत्र लिखकर दोनों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते पद से त्यागपत्र दिया है।

रिश्तेदारों को दे रहे ठेका

उन्होंने यहां तक आरोप लगाए कि जिला प्रमुख व चितलवाना प्रधान दोनों मिलकर रिश्तेदारों को कार्य का ठेका दे रहे हैं। इसके अलावा सरकारी राशि का दुरुपयोग, चितलवाना पंचायत समिति में कार्यरत कर्मचारियों को हटाने, नर्मदा नहर पर चल रहे कार्य में घटिया सामग्री का उपयोग करने सहित कई आरोप लगाए हैं।

सोमवार को भेजा त्याग पत्र

केसूरी ग्रामीण मंडल अध्यक्ष चुन्नीलाल पुरोहित ने सोमवार को भाजपा जिलाध्यक्ष रविन्द्रङ्क्षसह बालावत को पद से त्याग पत्र भेजा था, लेकिन अभी तक स्वीकार नहीं किया है। वहीं उसके बाद मंगलवार को उन्होंने भाजपा के जिला प्रमुख व चितलवाना प्रधान पर भष्ट्राचार के आरोप लगाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Page generated in 0.811 seconds. Stats plugin by www.blog.ca
error: