अब युवा मोर्चा में नजर आएंगे ऊर्जावान व नए चेहरे

जालोर @ अर्थ न्यूज नेटवर्क
भारतीय जनता युवा मोर्चा जालोर की ओर से 11 दिसम्बर को सुबह ग्यारह बजे भीनमाल के खेतावत सदन में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। जिसमें मुख्य रूप से कार्यकारिणी विस्तार व ऊर्जावान युवाओं को मोर्चा में शामिल करने पर विचार मंथन किया जाएगा। भाजयुमो जिला महामंत्री सुरेश राजपुरोहित ने बताया कि समीक्षा बैठक में मुख्य वक्ता के नाते मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्रवणसिंह बगड़ी व कन्या शक्ति युवा मोर्चा के प्रदेश संयोजक गजपालसिंह मौजूद रहेंगे, जबकि अध्यक्षता मोर्चा के जिलाध्यक्ष हिंगलाजदान चारण करेंगे। बैठक में युवा मोर्चा के वर्तमान व आगामी अभियानों तथा कार्य रचनाओं पर विशेष बौद्धिक दिया जाएगा। बैठक में समस्त मंडल अध्यक्षों को अपने क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों की कार्यकारिणी पूर्ण कर अपने कार्यकाल की प्रगति रिपोर्ट के साथ आना होगा। जिलाध्यक्ष चारण ने बताया कि बैठक में युवा मोर्चा के जिला व मंडल स्तरीय पदाधिकारी अपने कार्यकाल की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। इसके अलावा मोर्चा की जिला व मंडल टीम में ऊर्जावान व कार्यशील नए चेहरों को शामिल करने पर विशेष चर्चा कर उनके नाम की घोषणा की जाएगी। बैठक में जिला व समस्त मंडल कार्यकारिणी पदाधिकारियों के साथ जिला परिषद के युवा सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, सरपंच, उप सरपंच व पार्षद भी भाग लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Page generated in 0.689 seconds. Stats plugin by www.blog.ca